{"_id":"5babc345867a557ea77ad195","slug":"11537983301-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.5 करोड़ से संवरेंगे परिषदीय स्कूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8.5 करोड़ से संवरेंगे परिषदीय स्कूल
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8.5 करोड़ से परिषदीय स्कूलों का होगा कायाकल्प
सुल्तानपुर। जिले के 2342 विद्यालय साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से संवरेंगे। विद्यालयों में कूड़ेदान, बाल्टी, मरम्मत कार्य, रंगाई-पुताई, पेंटिंग, टाट-पट्टी, अग्निशमन यंत्र, स्टेशनरी, रेडियो, इंटरनेट बिल, विद्युत उपकरण व अन्य सामग्री इसी धनराशि से क्रय की जाएगी।
जिले के 2342 विद्यालय कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से लकदक होंगे। इसके लिए शासन ने जिले को आठ करोड़ 53 लाख 75 हजार रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें छात्र संख्या के हिसाब से पांच कैटेगरी बनाई गई हैं। एक से 15 तक की छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 12,500 रुपये मिलेंगे।
15 से 100 छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 25 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। 100 से 250 छात्र संख्या वाले विद्यालय 50 हजार रुपये पाएंगे। 250 से 1000 छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 75 हजार रुपये आवंटित होंगे। 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालय एक लाख रुपये पाएंगे।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल ग्रांट खर्च करने के लिए शासन ने 17 मद सुझाए हैं। इसमें स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू, कूड़ेदान, हाथ धोने का साबुन, फिनायल, चूना, बाल्टी आदि क्रय की जाएगी।
अनुरक्षण कार्य में विद्यालय में मौजूद कुर्सी-मेज, झूले, हैंडपंप, ब्लैकबोर्ड, फर्श, दीवार आदि का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। रंगाई-पुताई, पेंटिंग के साथ-साथ फर्स्ट एड बॉक्स भी रखे जाएंगे। टाट-पट्टी, अग्निशमन यंत्र, स्टेशनरी, रेडियो, इंटरनेट बिल, विद्युत उपकरण व अन्य सामग्री भी इसी धनराशि से क्रय की जाएगी।
कंपोजिट स्कूल ग्रांट में मिली धनराशि का दुरुपयोग न हो, इसके लिए शासन ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से रेंडम चेकिंग कराने का निर्देश दिया है। ग्रांट से क्रय की गई सामग्री दो स्टॉक रजिस्टरों में अंकित की जाएगी। इसमें एक में उपभोग की जाने वाली सामग्री का अंकन होगा तो दूसरे में शेष स्टॉक सामग्री अंकित की जाएगी।
धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी जाएगी। इसका संचालन प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से होगा। स्वीकृत धनराशि में 10 प्रतिशत धनराशि स्वच्छता अभियान पर खर्च होगी।
बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि, शासन से आठ करोड़ 53 लाख 75 हजार रुपये कंपोजिट स्कूल ग्रांट मिली है। जल्द ही छात्र संख्या के हिसाब से विद्यालयों के प्रबंध समिति खातों में धनराशि भेजी जाएगी।