फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कंटेनर ने मैजिक को मारी टक्कर

कंटेनर ने मैजिक को मारी टक्कर

Mon, 18 Mar 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर ने मैजिक को मारी टक्कर
कंटेनर ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़वापुर मोड़ के पास रविवार शाम सवारियों से भरी मैजिक को तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए।


मुसाफिरखाना नगर पंचायत के वार्ड-सात निवासी ममता (35) पत्नी महेश परिवार के साथ खंड़सा शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सभी लोग मैजिक वाहन से मुसाफिरखाना अपने घर लौट रहे थे। रविवार शाम पड़वापुर के पास तेज रफ्तार एक कंटेनर ने मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी। ममता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कमलेश कुमारी (26) पत्नी रमेश कुमार के साथ ही दो बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश कुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed