{"_id":"5b9ff035867a557f70416a42","slug":"111537208373-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से किशोर की मौत
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नदी में स्नान करते समय किशोर डूबा, मौत
सुल्तानपुर। मझुई नदी में सोमवार सुबह नहाते समय एक किशोर डूब गया। दूसरे बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
दोस्तपुर क्षेत्र के धनऊपुर गांव निवासी अरविंद शुक्ल का 13 वर्षीय बेटा हर्ष सोमवार सुबह दूसरे बच्चों के साथ मझुई नदी में नहाने गया था। इस दौरान हर्ष गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। हर्ष को पानी में डूबता देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीन घंटे की तलाश के बाद हर्ष को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।