फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चुनावी रंजिश में युवक की हत्या

चुनावी रंजिश में युवक की हत्या

Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में युवक की हत्या
पंचायत चुनाव की रंजिश में घर पर धावा, गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

अमेठी। ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने रविवार दोपहर घर पर धावा बोलकर एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। दूसरी तरफ फायरिंग ने नाराज ग्रामीणों ने दो हमलावरों को घेरकर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। घायल हमलावरों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना की सूचना पर एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुसाफिरखाना क्षेत्र के कोटवा निवासी इसरार और फेंकू के परिवार में ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे फेंकू के बेटे इकबाल व उसके साथियों ने इसरार के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इकबाल उसके साथियों ने इस्लाम (39) पुत्र इसरार पर फायरिंग की। पेट में गोली लगने से इस्लाम जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। दो हमलावर भागकर एक घर में घुस गए। ग्रामीणों ने हमलावरोें इकबाल पुत्र फेंकू और उमेर पुत्र रऊफ को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस्लाम के साथ ही हमलावर इकबाल और रऊफ को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने इस्लाम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ और इकबाल और रऊफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन इस्लाम को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पाते ही एएसपी दयाराम सरोज, कोतवाल देवेश कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ गांव पहुंच गए। एएसपी ने घटना के बाबत पीड़ित पक्ष से बातचीत की। कोतवाल ने बताया कि इसरार की तहरीर पर इकबाल, उमेर खान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed