फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ईंट भट्ठे पर युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

ईंट भट्ठे पर युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
ईंट-भट्ठे पर युवक की डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन


सुल्तानपुर। क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर विवाक दौरान एक मजदूर ने साथी युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। भट्टा मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह घटना अखंडनगर क्षेत्र में हुई। छत्तीसगढ़ के चंबा कोरवा जिले के उरागा थानान्तर्गत कनकी गांव निवासी इतवार (29) पुत्र संतू अपने साले दिलीप व कई अन्य लोगों के साथ सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के उड़री गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार देर रात करीब 11 बजे इतवार का दोस्त जगदीश निवासी छत्तीसगढ़ किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी को लेकर इतवार और जगदीश के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जगदीश ने भट्ठे पर रखे डंडे से इतवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद जगदीश भट्ठे से फरार हो गया। इतवार की मौत की सूचना मजदूरों ने भट्ठा मालिक राकेश वर्मा को दी। सूचना मिलते ही भट्ठा मालिक मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में थानाध्यक्ष अखंडनगर अजय प्रताप यादव को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने रात में ही घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अखंडनगर अजय प्रताप यादव ने बताया कि मृृतक के साले दिलीप की तहरीर पर जगदीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed