{"_id":"5984a8be4f1c1bb3258b4829","slug":"101501866174-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने हिंदू देवी देवाताओं पर की अश्लील टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने हिंदू देवी देवाताओं पर की अश्लील टिप्पणी
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी और देवताओं पर की
टिप्पणी, शिक्षक पर केस
क्रासर
शिक्षक विचार मंच व्हॉटसएप ग्रुप पर किया पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के धारूपुर विद्यालय के शिक्षक निजाम खां ने शिक्षक विचार मंच नाम से व्हॉटसएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में जिले के सैकड़ों शिक्षकों के साथ ही कई अधिकारी भी जुड़े हैं। तीन जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे मनोज कुमार त्यागी जो कादीपुर प्राथमिक विद्यालय सिजिलपुर दलितबस्ती में शिक्षक हैं ने ग्रुप पर हिंदू देवी देवताओं के बारे में बड़ी गंदी टिप्पणी पोस्ट कर दी। पोस्ट करने वाले ने ग्रुप में अपना पद कार्यकारी जिला अध्यक्ष वामसेफ जिला सुल्तानपुर लिखा था। पोस्ट पढ़ते ही ग्रुप से जुड़े तमाम शिक्षकों में रोष फैल गया। शिक्षकों का एक गुट प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में देर रात कोतवाली पहुंच गया। रणवीर सिंह ने आरोपी शिक्षक मनोज कुमार त्यागी के खिलाफ तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर प्राथमिक शिक्षक संघ दिलीप गुट के प्रवक्ता निजाम खां ने बताया कि उन्होंने शिक्षक समस्याओं के लिए शिक्षक विचार मंच नाम से व्हाटसएप ग्रुप बनाया है। ग्रुप में शिक्षक मनोज कुमार त्यागी द्वारा हिंदू देवी देवताओं के बारे में अश्लील पोस्ट की गई थी। उन्हें फोन करके डांटा गया था। उन्हें जब तक रिमूव करता वे खुद ही लेफ्ट हो गए। उनके इस कृत्य से मै आहत हूं।