{"_id":"503eb1a507d99a6a7d19f09e5249fbf3","slug":"10-injured-in-clashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर चटकीं लाठियां, 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश को लेकर चटकीं लाठियां, 10 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश को लेकर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव मड़ौली में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मड़ौली निवासी राजदेव कश्यप अपनी पत्नी को क्षेत्र पंचायत की सामान्य सीट पर चुनाव लड़ा रहे हैं। गांव के राकेश सिंह भी उसी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजदेव का आरोप है कि सामान्य सीट पर चुनाव लडने के लिए राकेश सिंह ने उन्हें मना किया था। राजदेव की ओर से चुनाव मैदान से नहीं हटने को लेकर राकेश सिंह के परिवारीजन उनसे नाराज थे। गुरुवार को इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
मारपीट में राजदेव, रामचंद्र, हरिलाल, रामपाल व प्राना देवी तथा दूसरे पक्ष के गुलाब सिंह, नौरंग सिंह, विनय सिंह, नीरज और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के बाद मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन