फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

भूमि विवाद में चलीं गोलियां, एक युवक घायल

Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
कूरेेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इरूल गांव में भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलीं। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक लाठी-डंडे से जख्मी हुआ है। युवक को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। वहां चिकित्सकों की लापरवाही से नाराज घायल युवक के परिवारीजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी तीन एंबुलेंस के शीशे तोड़ डाले। मौके की नजाकत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के कौड़ियावा गांव निवासी बृजेश कुमार यादव (40) पुत्र हौसिला प्रसाद के बड़े भाई ने इरूल गांव निवासी बब्बन यादव से दो वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी। अभी तक जमीन का खारिज दाखिल नहीं हो सका है। जमीन पर कब्जे को लेकर बृजेश यादव व बब्बन के पुत्र रंजीत यादव उर्फ गुड्डू के बीच रंजिश है। रंजीत यादव के गांव के सत्यवान सिंह से भी बृजेश यादव का कई बार जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार की देररात बृजेश यादव अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र के गौहानी गांव से लौट रहा था। इरूल नहर के पास पहले से मौजूद सत्यवान सिंह (28) उर्फ विपिन, रंजीत समेत अन्य के बीच उसी जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी व मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि बृजेश के पक्ष से गोली चलाई गई। सत्यवान सिंह के पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। गोली लगने से घायल सत्यवान सिंह को कूरेभार सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान किसी बात पर घायल पक्ष के लोगों व चिकित्सा कर्मियों के बीच कहासुनी होने लगी। इससे नाराज परिवारीजनों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी तीन एंबुलेंसों के शीशे तोड़ दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने आनन-फानन में सत्यवान सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन मिश्र के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश व हिरासत में लेने की कवायद शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल बृजेश यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
कूूरेभार। इरूल गांव में बृहस्पतिवार की रात गोली चलने के बाद जब सत्यवान को स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाया गया। उस समय वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जसवंत आजाद अपने कमरे में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कि स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक सो रहे थे। घायल युवक के इलाज के लिए बुलाने के बाद भी वह नहीं उठे तो नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों के शीशे तोड़ दिया और स्वास्थ्य कर्मियों को दौड़ा लिया। चिकित्सक की ओर से अज्ञात के खिलाफ कूरेभार थाने में तहरीर दी गई है।

तहरीर मिलने पर दर्ज होगा केस
कूरेभार थाना क्षेत्र के इरूल गांव के पास चली गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कौड़ियावां गांव निवासी बृजेश यादव से उनका विवाद चल रहा था। इसी बात पर बृहस्पतिवार की रात दोनों पक्षों में गोली चली। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र पर जो तोड़फोड़ की गई है, उसका भी केस दर्ज किया जाएगा। - डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed