फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   crime

चकमा देकर थाने से भाग निकला जिला बदर अपराधी

Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
सुल्तानपुर। धनपतगंज थाने में निरुद्ध जिला बदर अपराधी बुधवार की रात पीआरडी व होमगार्ड के जवान को चकमा देकर भाग निकला। धनपतगंज थाने की पुलिस आरोपी को पूरी रात खोजती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को दिन में भी पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। देर शाम एसपी ने इस मामले में एक दरोगा व एक सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मायंग गांव का महेंद्र सिंह जिला बदर अपराधी है। बुधवार की शाम महेंद्र सिंह को धनपतगंज थाने की पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी। उसे थाने की एक बैरिक मे बंद किया गया था। थाने पर दो उप निरीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मी की तैनाती है। फिर भी थाने पर जिला बदर अपराधी की निगरानी में एक पीआरडी व एक होमगार्ड को लगाया गया था। देर रात महेंद्र सिंह लघुशंका का बहाना बना कर बाहर निकला। होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को वह चकमा देर फरार हो गया। जब थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जिला बदर अपराधी के फरार होने का पता चला तो उनके हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

उसे पकड़ने के लिए आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोज शर्मा का कहना है कि थाने पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते थोड़ी अव्यवस्था है। आरोपी महेंद्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed