{"_id":"67f962f96885b65dc60f3c64","slug":"crack-cylinders-while-cooking-save-folks-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-130421-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, बचे लोग
Sat, 12 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कूरेेभार के सैदखानपुर पटना गांव स्थित घर में सिलिंडर लीकेज से लगी आग।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। सैदखानपुर पटना गांव के एक घर में बृहस्पतिवार देर शाम खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। इसी बीच सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे पूरा आग की जद में आ गया। अग्निकांड में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सैदखानपुर पटना निवासी जयचंद के घर के किचन में बृहस्पतिवार देर शाम खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक घरेलू गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। आग लगने के बाद घर के लोग बाहर भागे। तभी सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि गांव के लोग सकते में आ गए। सिलिंडर फटने से घर की दीवारें व छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पिंटू ने बताया कि जयचंद दैनिक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की जानकारी राजस्व टीम को दी गई है।