फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

Sultanpur News: राजाबाबू हत्याकांड में आज होगा फैसला

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। राजाबाबू हत्याकांड में शनिवार को कोर्ट का फैसला आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने एक आरोपी की ओर से दायर की गई ट्रांसफर याचिका शुक्रवार को निस्तारित कर दी है। ट्रांसफर याचिका निस्तारित हो जाने के बाद शनिवार को फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धम्मौर की प्रधान के पति विजय कुमार सिंह उर्फ राजाबाबू की 16 नवंबर 2015 को क्षेत्र के हरिहरपुर (अकारीपुर) के पास चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मनोज सिंह ने धम्मौर निवासी अनुराग उर्फ अन्नू सिंह, कर्मवीर सिंह उर्फ विक्की व रमैयापुर निवासी तीरथराज सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना में कुड़वार के भंडरा गांव निवासी निर्भय सिंह उर्फ शिब्बू व नौगवांतीर गांव निवासी शिवम सिंह भी आरोपी बनाया था। सुनवाई पूरी होने के बाद जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने फैसला सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत की थी। इसी बीच आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ विक्की ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर याचिका दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण जिला जज ने फैसले के लिए पहले 20 दिसंबर और बाद में तीन जनवरी व सात जनवरी की तिथि नियत की थी। वादी मुकदमा मनोज सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी कर्मवीर सिंह उर्फ विक्की की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका को शुक्रवार को निस्तारित कर दिया है। ट्रांसफर याचिका निस्तारित हो जाने के बाद शनिवार को मामले में फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed