फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   court

जानलेवा हमले में चार आरोपियों को सात वर्ष की कैद

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
court
सुल्तानपुर। 16 वर्ष पूर्व छप्पर रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में एडीजे अभय श्रीवास्तव ने सोमवार को चार आरोपियों को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कारावास व 46 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। घटना लंभुआ क्षेत्र के खानीपुर गांव में हुई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक खानीपुर निवासी सत्य नरायन यादव 16 अप्रैल 2006 को अपने मकान के बगल छप्पर रख रहे थे। आरोप है कि गांव के राम मिलन यादव, राम बहाल, रघुवंश व हंस बहादुर ने छप्पर रखने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर राम मिलन यादव, राम बहाल, रघुवंश व हंस बहादुर ने सत्य नरायन पर लाठी से हमला कर दिया। गुहार पर बीच-बचाव करने के पहुंची सत्य नरायन की बहू मालती व एक वर्षीय नाती शैलेंद्र को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में शैलेंद्र को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सत्य नरायन की तहरीर पर दर्ज केस की विवेचना पूरी कर राम मिलन यादव, राम बहाल, रघुवंश व हंस बहादुर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के अभियोग में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने घटना को साबित करने के लिए नौ गवाहों को कोर्ट में पेश किया। सोमवार को एडीजे अभय श्रीवास्तव ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी राम मिलन यादव, राम बहाल, रघुवंश व हंस बहादुर को दोषी मानते हुए सात वर्ष के कारावास व 46 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed