फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Court order torn by beating Kanungo

भूमि की पैमाइश करने पहुंचे कानूनगो पर हमला

Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Court order torn by beating Kanungo
सुल्तानपुर। फूलपुर गांव में विवादित भूमि पर लगाए गए गन्ना व यूकेलिप्टस को कटाने पहुंचे कानूनगो पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। कानूनगो की पिटाई के बाद उनके हाथ से कोर्ट का आदेश छीनकर फाड़ डाला। मौके पर मौजूद पुलिस किसी तरह कानूनगो को बचाकर थाने पहुंची। पुलिस ने कानूनगो की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव की रहने वाली रीता पत्नी सतीश चंद्र का गांव के ही राम सूरत दूबे से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि विवादित भूखंड पर रामसूरत ने गन्ना व यूकेलिप्टस लगाकर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

रीता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने मामले के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी। शनिवार की सुबह विवाद के निस्तारण के लिए कानूनगो आनंद प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ फूलपुर गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो ने विवादित जमीन पर लगाए गए गन्ना व यूकेलिप्टस के पेड़ को कटाने की बात कही तभी राम सूरत दूबे के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। कानूनगो और राम सूरत के बेटे अमित व अनुराग से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया।
आरोप है कि अमित, अनुराग ने अन्य परिवारीजनों के साथ मिलकर कानूनगो की पिटाई शुरू कर दी। कानूनगो के हाथ से न्यायालय के आदेश की प्रति छीनकर फाड़ डाली। मौके पर मौजूद पुलिस किसी तरह कानूनगो को लेकर थाने पहुंची।
इस बाबत थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि कानूनगो की तहरीर पर अमित, अनुराग पुत्रगण राम सूरत दूबे, आशा देवी पत्नी राम सूरत दूबे और आरती व पूजा पुत्री रामसूरत दूबे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल ने बताया कि कानूनगो पर हमला बेहद गंभीर मामला है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल हड़ताल पर हैं। ऐसे में कानूनगो को बिना लेखपाल के भूमि की पैमाइश करने नहीं जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed