फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Counting stopped.

टली बार चुनाव की मतगणना

Tue, 28 Jul 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन से मंगलवार को बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना स्थगित कर दी गई। अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि अर्पित की। अब बुधवार को सुबह 10 बजे से मतगणना कराई जाएगी।

विज्ञापन



बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ था। बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में दर्ज 1383 वोटरों में से 1286 अधिवक्ताओं ने वोट डाला था। मंगलवार को सुबह 10 बजे से मतगणना होनी थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन से बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने मंगलवार को मतगणना नहीं कराने का निर्णय लिया। उन्होंने बुधवार को सुबह 10 बजे मतगणना कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा में अधिव्क्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रेमनाथ पांडेय, रामविशाल तिवारी, मदन सिंह, अरविंद सिंह राजा, रवि शुक्ल, धनंजय दुबे, सुभाषचंद्र तिवारी, नागेंद्र सिंह, संदीप सिंह, शिवमंगल शुक्ल, प्रेमशंकर शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, भवानी प्रसाद तिवारी, दीपप्रकाश श्रीवास्तव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed