फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   counciling

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग कल

Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
counciling
सुल्तानपुर। अंतर जनपदीय स्थानांतरण की काउंसलिंग एक फरवरी को होगी। पहले यह तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी लेकिन कई विकास खंड मुख्यालयों पर निष्ठा प्रशिक्षण लगे होने की वजह से काउंसलिंग की तिथि एक दिन आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किया है। एक फरवरी को होने वाली काउंसलिंग में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलग-अलग काउंसलिंग कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिन शिक्षकों ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट के साथ समस्त सेवा संबंधी अभिलेख जैसे नियुक्ति पत्र, कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र, समस्त शैक्षिक अभिलेख, आधारकार्ड, पैनकार्ड, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र तथा विशेष आरक्षण प्रमाणपत्र की स्व प्रमाणित छायाप्रति दो प्रतियों में बीआरसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी कार्यालयों में जमा आवेदन पत्रों को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक की अलग-अलग सूची बनवाकर काउंसलिंग में प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed