{"_id":"6056344c8ebc3e59012ba302","slug":"corona-vaccine-given-to-820-peoples-sultanpur-news-lko570567349","type":"story","status":"publish","title_hn":"820 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
820 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
820 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को जिला महिला अस्पताल के साथ ही 14 सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। देर शाम तक सभी केंद्रों पर टीकाकरण चलता रहा। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल के साथ ही कई सीएचसी पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया। सीएमओ ने वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों का हाल भी लिया। देर शाम तक निर्धारित लक्ष्य 1920 के सापेक्ष 820 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।
वैक्सीन लगने के बाद अच्छा महसूस कर रही हूं। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वैक्सीन से ही कोरोना को हराया जा सकता है।- भारती दूबे, गृहणी।
वैक्सीन लगवाने के बाद बेहद खुशी महसूस हो रही है। देश में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसे समय पर हर किसी को लगवाना चाहिए।- उमाशंकर पांडेय, अधिवक्ता।
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद मैं पूरी तरह से फिट हूं। वैक्सीन लगवाने के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करूंगी। वैक्सीन से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।- डॉ. कल्पना सिंह, प्रवक्ता
आज कोरोना की वैक्सीन लगवाया है और पूरी तरह से फिट हूं। देश में बनी कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। देश के वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है। लोगों को समय पर वैक्सीन लगवानी चाहिए। - आनंद दूबे