{"_id":"61e708c2dabaef075e38ccb4","slug":"corona-sultanpur-news-lko614046714","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजे के परिवार के चार सदस्य हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजे के परिवार के चार सदस्य हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के बाहर खड़े वादकारी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीवानी न्यायालय के एक एडीजे के परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। न्यायाधीश के गनर व उनकी कोर्ट पर कार्यरत एक न्यायिक कर्मी की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए जिला जज संतोष संतोष राय के निर्देश पर दीवानी न्यायालय का पूर्वी गेट मंगलवार को बंद करा दिया गया। दक्षिणी छोर पर स्थित दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट से चेकिंग करने के बाद लोगों को प्रवेश दिया गया।
परिसर में प्रवेश करने के लिए मुख्य गेट पर अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों की भीड़ लगी रही। लगातार दूसरे दिन भी वादकारियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। अदालतों में सुनवाई के लिए नियत मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई। दोपहर बाद ही कोर्ट परिसर में भीड़भाड़ कम हो गई। जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण का असर दीवानी न्यायालय पर पढ़ने लगा है। पिछले सप्ताह एक महिला कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को कोर्ट परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया था। मंगलवार को एक एडीजे की पत्नी, मां व दो बच्चों के साथ ही उनके गनर और कोर्ट पर कार्यरत एक न्यायिक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है।
जिला जज संतोष राय ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए दीवानी न्यायालय के पूर्वी गेट को बंद करा दिया। वकीलों व कर्मचारियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए मुख्य गेट से इजाजत दी गई। दक्षिणी छोर पर स्थित दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट से परिसर में प्रवेश करने के लिए सुबह तकरीबन 9:30 बजे से ही लोगों की भीड़ लग गई। वकीलों व कर्मचारियों से पूछताछ व चेकिंग करने के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। इसको लेकर मुख्य गेट पर लोगों की भीड़ लगी रही। वादकारियों को अदालत परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इससे कड़ाके की ठंड में मुकदमों की पैरवी के लिए जिले के दूरदराज से आए वादकारियों को निराश होना पड़ा। विभिन्न अदालतों में विचाराधीन मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई। जिला जज संतोष राय समेत कई अन्य न्यायिक अधिकारियों ने आवश्यक मामलों में सुनवाई की। अदालतों में लंबित मुकदमों में जनरल डेट लगाने का असर यह हुआ कि दोपहर बाद ही कोर्ट परिसर में भीड़भाड़ कम हो गई।