फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Corona infects number 98 after five new patients were found

पांच नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 98

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Corona infects number 98 after five new patients were found
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिलने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 98 पहुंच गई है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि के बाद अब एक्टिव केसों की संख्या 39 ही रह गई है। संक्रमितों में एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। प्रशासन ने नए मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कराने में जुटा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से आई 256 सैंपलों की रिपोर्ट में पांच नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लंभुुआ तहसील के मदनपुर पनियार में मुंबई से लौटा एक किशोर, मुंबई से ही लौटा इसी तहसील के मीठीपुर गांव का एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लाखनपुर अपने गांव गुजरात से आया एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बल्दीराय के नटौली में मुंबई से लौटा एक युवक व लंभुआ तहसील के कोइरीपुर में मुंबई से लौटा एक युवक भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन के निर्देश पर गांव पहुंचने वाले मरीजों के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गय है। स्वास्थ्य टीम मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित कर रही हैं।
शुक्रवार को पांच नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 98 पहुंच गई है। हालांकि पांच नए केसों के साथ छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले दिनों जिला अस्पताल के पॉजिटिव पाए गए छह कर्मियों ने कोरोना से लड़ाई जीत ली है।

शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया। छह मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिलें में अब एक्टिव केसों की संख्या 39 रह गई है। अभी तक कुल 58 मरीज कोरोना से लड़ाई जीत चुके हैं जबकि एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। डीएम ने लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed