फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   coroNA alert

Sultanpur News: कोरोना को लेकर बेफिक्री कहीं भारी न पड़ जाए

Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
coroNA alert
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सक को दिखाने के लिए बिना मास्क के जमा भीड़। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कोरोना की चौथी लहर के अंदेशे के बाद भी लोग बेफिक्र हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय और पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के बावजूद शुक्रवार को कहीं भी लोग इसका पालन करते नहीं दिखे। जिला अस्पताल में ओपीडी में बैठे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों तक ने भी मास्क नहीं लगाया था। यही हाल पुलिस कर्मियों का रहा। ड्यूटी के दौरान किसी के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को एडवाइजरी मिलने के बाद सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने सभी चिकित्सकों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया था। उसका शुक्रवार को कोई असर नहीं दिखा। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों भीड़ थी। ओपीडी में बैठे चिकित्सक बिना मास्क लगाए ही मरीजों को देखते मिले।
विज्ञापन

पंजीयन कक्ष पर तैनात कर्मचारी भी बिना मास्क के मिले। किसी मरीज ने भी मास्क नहीं लगाया था। पूर्व में कोविड की जांच के लिए बनाए गए कक्ष में डेंटल चिकित्सक मरीजों देख रहे थे। इसी कक्ष में मौजूदा समय में कोविड की जांच भी की जा रही है। इससे कोरोना को लेकर लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। रोडवेज में बसों पर यात्रा करने वाले लोग भी बिना मास्क के ही मिले। यही हाल रेलवे स्टेशन का रहा। किसी भी यात्री ने मास्क नहीं लगाया था। जिले में इस समय कहीं भी कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगाई जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जल्द ही बूस्टर डोज लगवाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोवैक्सीन समाप्त, कोविशील्ड की 1170 डोज बची
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि जिले में कोवैक्सीन समाप्त हो चुकी है। कोविशील्ड की मात्र 1170 डोज बची है। वैक्सीन मंगवाने के लिए डिमांड तैयार की जा रही है। फिलहाल इस समय कहीं भी वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed