फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Contractor on motorcycle killed after being hit by out-of-control pickup truck

Sultanpur News: बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार ठेकेदार की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Contractor on motorcycle killed after being hit by out-of-control pickup truck
हादसे में हुई ठेकेदार की मौत। भीम वर्मा 
गोसाईगंज। महिलो आशापुर के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार शटरिंग ठेकेदार भीम वर्मा (32) की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में ले लिया है। ठेकेदार की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

मृतक भीम वर्मा बल्दीराय के नंदरई के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 01:30 बजे हुई। भीम वर्मा बाइक से शिवगढ़ की ओर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। महिलो आशापुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक और पिकअप को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

शटरिंग का कार्य करते थे
परिजनों ने बताया कि भीम वर्मा ठेके पर शटरिंग का कार्य करते थे और बृहस्पतिवार को काम के सिलसिले में शिवगढ़ जा रहे थे। वह दो भाइयों में छोटे थे, उनके बड़े भाई अर्जुन वर्मा हैं। उनकी दो बहनें उषा और मंजू विवाहित हैं। माता उतराजी बेटे की मौत से गमजदा हैं। भीम अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed