{"_id":"69b99623df2b56f58404ec62","slug":"congress-protests-over-mnrega-payments-surrounds-vikas-bhawan-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-152246-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मनरेगा भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास भवन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मनरेगा भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास भवन घेरा
Tue, 17 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन का घेराव कर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।-स्रोत पार्टी
सुल्तानपुर। मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में प्रदर्शन कर घेराव किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बकाया भुगतान जल्द जारी करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पिछले 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि योजना से जुड़े ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। ज्ञापन में मांग की गई कि मनरेगा मजदूर परिवारों का लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए और संविदा कर्मियों व रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय भी जल्द जारी किया जाए। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के दौरान हौसिला भीम, रणजीत सलूजा, हामिद राइनी, मोहसिन सलीम, मानस तिवारी, सलाउद्दीन हाश्मी, अनवर शाही, ओम प्रकाश सिंह, निकिलेश सरोज और राहुल तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।