फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Computer teacher murdered the girl

कंप्यूटर शिक्षक ने किया था छात्रा का कत्ल

Sun, 18 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Computer teacher murdered the girl
सुल्तानपुर। कंप्यूटर सेंटर की छात्रा को शिक्षक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिनों बाद शिक्षक के शादीशुदा होेने का पता चलने पर छात्रा ने उस पर साथ रखने का दबाव बनाया। इस पर शिक्षक ने घुमाने के बहाने ले जाकर कुल्हाड़ी से काटकर छात्रा की हत्या कर दी और लाश झाड़ियों में फेंककर भाग गया। घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस व स्वाट टीम ने रविवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र में पदमरा गांव के पास बीते 12 अगस्त की सुबह झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा मिला था। युवती की गला काटकर हत्या की गई थी। एसपी हिमांशु कुमार ने एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। एएसपी सिटी की देखरेख में स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप यादव और कूरेभार एसओ प्रवीण कुमार सिंह ब्लाइंड मर्डर की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

स्वाट टीम व कूरेभार पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के धनपतगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास से मंजीत कुमार निवासी हरौरा बाजार थाना कूरेभार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान मंजीत ने बताया कि अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव की रहने वाली गीता मौर्या पुत्री स्व. तुलसीराम सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के हरौरा बाजार स्थित उसके कंप्यूटर सेंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण के दौरान ही गीता और मंजीत कुमार में प्रेम हो गया। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। गीता को जब पता चला कि मंजीत कुमार पहले से शादीशुदा है और उसने झूठ बोलकर शादी की है तो वह मंजीत पर साथ रखने का दबाव बनाने लगी।
गीता से छुटकारा पाने के लिए मंजीत 11 अगस्त को अपनी बिना नंबर की गाड़ी से उसके घर पहुंचा और उसे साथ लेकर अयोध्या और अंबेडकरनगर घुमाता रहा। इसके बाद जब गीता गाड़ी में सो गई तो कूरेभार में पद्मरा के पास मंजीत ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मंजीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के लिए स्वाट टीम और कूरेभार पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed