फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Computer labs to be built in 18 secondary schoolsComputer labs to be built in 18 secondary schoolsComputer labs to be built in 18 secondary schools

Sultanpur News: 18 माध्यमिक विद्यालयों में बनेगी कंप्यूटर लैब

Sun, 13 Apr 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Computer labs to be built in 18 secondary schoolsComputer labs to be built in 18 secondary schoolsComputer labs to be built in 18 secondary schools
जीजीआईसी में बने आईटीसी लैब में लगे कंप्यूटर। -
सुल्तानपुर। जिले के 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर (इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब बनाई जाएगी। इसमें कंप्यूटर के साथ ही प्रोजेक्टर भी लगाए जाएंगे। लैब में बच्चे आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से सात कॉलेजों में चालू सत्र से लैब संचालित कर दी गई है। इनमें पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय अमिलिया सिकरा, बुआपुर, तेंदुआकॉजी व राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, राजकीय हाइस्कूल हाजीपट्टी और राजकीय हाईस्कूल भदैंया शामिल हैं।
विज्ञापन

जबकि, 18 कॉलेजों में भी लैब संचालित करने की कवायद शुरू की जा रही है। उम्मीद है कि इसी सत्र से लैब संचालित कर दी जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि आईसीटी लैब में प्रोजेक्टर के साथ कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे की विषयवार चलेगी क्लास
आईसीटी लैब में सप्ताह में कम से कम एक घंटे की विषयवार क्लास लगेगी। इस दौरान छात्रों को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी। -रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed