{"_id":"68b34af3f47bec0e78071b09","slug":"computer-aided-design-training-started-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139844-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शुरू हुआ कंप्यूटर एडेड डिजाइन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शुरू हुआ कंप्यूटर एडेड डिजाइन का प्रशिक्षण
Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय में शनिवार से इंजीनियरिंग छात्र छात्राओं के लिए कम्प्यूटर एडेड डिजाइन प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कैड ट्रेनिंग सेंटर वाराणसी के धीरज कुमार इसके मुख्य प्रशिक्षक हैं।
प्रत्येक ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकैनिकल, सिविल के छात्र छात्राओं को ऑटो कैड के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के आयोजन पर संस्थान के निदेशक प्रो. डीएस पुन्डीर ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से और दक्ष होने में सहायता मिलेगी।
डीन एकेडमिक रत्नेश सिंह ने कहा कि आज के तकनीकी युग में छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, इसीलिए संस्थान परिसर में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इस मौके पर प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिन्हा, डाॅ. ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद