फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Complete key statement of plaintiff in Sarafa robbery scandal

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड में वादी का मुख्य बयान पूरा

Sat, 30 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Complete key statement of plaintiff in Sarafa robbery scandal
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में शुक्रवार को अपर जिला जज चतुर्थ निशा सिंह की अदालत में साक्षी भरतजी सोनी का शेष मुख्य बयान दर्ज करने की कार्यवाही पूरी हुई। इसके बाद जिरह शुरू हुई। फिलहाल, उनकी जिरह अभी पूरी नहीं हो सकी है। अदालत ने शेष जिरह के लिए आठ सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के चौक बाजार में भरतजी सोनी की सराफा दुकान पर 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी, जिसमें विपिन सिंह सहित 12 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। इस मामले के आरोपी अरबाज व फुरकान गुजरात की सूरत जेल में बंद है। कई पेशियों से वादी के साक्ष्य की कार्यवाही लंबित चल रही है।
विज्ञापन


एलआईसी डकैती कांड में पूरी हुई साक्षी दरोगा की गवाही



सुल्तानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की कादीपुर शाखा में हुई लाखों की डकैती के केस में एडीजे प्रथम संतोष कुमार की अदालत में साक्षी दरोगा पंकज कुमार शुक्रवार को हाजिर हुए। उनके शेष बयान व जिरह की कार्यवाही पूरी हुई। कोर्ट ने उनकी गवाही पूरी हो जाने के बाद अगले गवाह को एक सितंबर के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादीपुर स्थित एलआईसी शाखा के तत्कालीन प्रबंधक ईश्वरदेव सिंह ने एक सितंबर 2008 की दोपहर करीब 13.50 लाख रुपये की डकैती के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed