फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Competition will enhance the artistic talent of teachers

Sultanpur News: प्रतियोगिता से निखरेगी शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा

Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Competition will enhance the artistic talent of teachers
सुल्तानपुर। बच्चों को रटने के बजाय रोचक और रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए अब माध्यमिक के शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को मंच दिया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) की ओर से समृद्धि राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य माध्यमिक के शिक्षकों की कला और शिक्षण पद्धतियों को एक साथ जोड़कर विद्यार्थियों को पढ़ाई का नया अनुभव देना है।
विज्ञापन

एडीआईओएस जटाशंकर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित होगी। शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा और कला समेकित शिक्षण शास्त्र को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रतियोगिता को कला उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। देशभर से चयनित शिक्षक अपनी शिक्षण शैली को कला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म 15 सितंबर तक भरे जाएंगे, और परिणाम 20 सितंबर तक घोषित होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य स्तरीय फार्म 10 अक्तूबर तक भरने की अंतिम तिथि तय की गई है और प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। परिणाम 20 अक्तूबर तक एनसीईआरटी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षक, चाहे वे राज्य बोर्ड, केंद्रीय बोर्ड, राजकीय, एडेड या निजी विद्यालय से हों, सभी भाग ले सकेंगे। इससे शिक्षकों की कला को मंच मिलेगा और उन्हें छात्रों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


कक्षा कक्ष में पढ़ाई का माहौल होगा बेहतर
यह प्रतियोगिता शिक्षकों की रचनात्मकता को सामने लाने का सुनहरा अवसर है। इसके जरिए कक्षा कक्ष में पढ़ाई का माहौल और भी बेहतर होगा। कला के माध्यम से शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है।-सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed