फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   college sports

बैडमिंटन व वॉलीबाल में केएनआईटी अव्वल

Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
college sports
सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव त्वरण में केएनआईटी की खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबलों में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबाल में केएनआईटी की टीम अव्वल रही। 200 मीटर की दौड़ में बिहुल व ऊंची कूद में पल्लवी ने ंबाजी मारी।
विज्ञापन

केएनआईटी में चल रहे क्रीड़ा महोत्सव त्वरण के तीसरे और अंतिम दिन गुरुवार को हर प्रतियोगिता का फाइनल राउंड खेला गया। शुरुआत भाला फेंक प्रतियोगिता से हुई। इसमें मंगल, अंकित एवं अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 200 मीटर दौड़ में एसआरएम कॉलेज के बिहुल प्रथम, केएनआईटी के वैभव द्वितीय तथा एमएमएम कॉलेज गोरखपुर के गौरव तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद के (महिला वर्ग) की प्रतियोगिता में पल्लवी जायसवाल पहले, स्मृति दूसरे व रितिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

क्रिकेट में एमएमयूटी की टीम ने रमा यूनिवर्सिटी की टीम को छह विकेट से हराया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में केएनआईटी-ए टीम ने आरईसी कॉलेज सोनभद्र को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया। टेबल टेनिस का अंतिम मुकाबला केएनआईटी और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के बीच खेला गया। इसमें केएनआईटी की टीम ने राजकीय इंजीनियरिंग सोनभद्र की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में केएनआईटी के सुयश ने एमएमएम गोरखपुर के चेतन को हराकर केएनआईटी को मुकाबले में बनाए रखा। संस्थान के निदेशक डॉ. जेपी पांडेय ने बाहरी संस्थानों से महोत्सव में आए विद्यार्थियों से कार्यक्रम के संदर्भ में फीडबैक लिया। मेहमान संस्थानों ने केएनआईटी के प्रबंधन निकाय को सराहा। संस्थान ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। अतिथियों को निदेशक डॉ. जेपी पांडेय ने स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर प्रो. हरेंद्र गुप्ता, अभय अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed