फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold weather

बर्फीली हवाओं ने कंपाया, जनजीवन बेहाल

Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
cold weather
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। कड़ाके की ठंड होने के बाद भी शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के असर से गलन बढ़ गई है। पछुआ हवा सर्दी की तासीर और बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय कोहरा रहने से वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई पड़े। दोपहर के समय निकली हल्की धूप बेअसर रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ने और पछुआ हवा चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को रात में ही घना कोहरा पड़ने लगा था। घने कोहरे का असर बृहस्पतिवार को सुबह के समय भी रहा। कोहरे के दौरान सड़कों पर सफर करने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दृश्यता कम हो जाने से वाहन चालकों को दोपहिया व चार पहिया वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे कोहरा साफ हो जाने पर लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिली। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर जिले में भी देखा जा रहा है। बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई है। पछुआ हवा सर्दी की तासीर और बढ़ा रही है। दोपहर के समय निकली हल्की धूप बेअसर रही।
शाम होते-होते ठंड फिर शबाब पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा पड़ने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम आर्द्रता 91-87 रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटे रही।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र में नहीं जले अलाव
वलीपुर। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए शासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया है। शासन के इस आदेश का बल्दीराय तहसील में पालन नहीं हो रहा है।

क्षेत्र की पारा बाजार, बल्दीराय, अरवल, वलीपुर, रसूलपुर, सुरेश नगर, बघौना बाजार, देहली बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में अलाव का इंतजाम नहीं होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के राजधर शुक्ल, बद्रीनाथ यादव, दुर्गेश प्रजापति, दीनानाथ, सुभाष मिश्रा ने जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed