फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold wave

Sultanpur News: ठंड से नहीं मिल रही राहत

Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
cold wave
ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड में कमी नहीं आ रही है। तापमान में मामूली इजाफा होने के बाद भी शुक्रवार को लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन इसका असर ठंड पर नहीं दिखा। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। सुबह करीब 10 बजे धूप निकलने पर ठंड से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, हवा सामान्य गति से पछुआ चलने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 2.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed