फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold wave problem alave

Sultanpur News: गलन व सर्द हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 20 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
cold wave problem alave
पुल पर छाया घना कोहरा।
सुल्तानपुर । कोहरे और ठंडी हवा का सितम शुक्रवार को जारी रहा। पारा तीन डिग्री लुढ़का, गलन बढ़ गई और दिन भर धूप न निकलने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। बाजार में लोगों की भीड़ कम रही, और कोहरे से बसों में यात्री कम आए तो वहीं, कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

पछुआ हवा की रफ्तार ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से लेकर देर शाम तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों, गलियों, पुलों पर दृश्यता बेहद कम रही। कई इलाकों में 20 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड का असर स्कूलों वदफ्तरों की उपस्थिति पर देखने को मिला। नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, कई प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं दिखे।गांवों व बाजारों में लोग खुद ही अलाव की व्यवस्था कर जला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत्ता जलाकर ठंड से किया जा रहा बचाव : कुड़वार/दूबेपुर। कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन की ओर से कस्बे में अलाव नहीं जलवाया गया। परेशान व्यापारियों ने कई जगहों पर कागज का गत्ता जलाकर ठंड से बचाव किया। कस्बा निवासी अरविंद ने बताया कि प्रशासन केवल कागजी दावा करता है कि हर बाजार में अलाव जलाया गया है, हकीकत यह है कि लोग खुद ही अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। अंकित चौरसिया, कमल गौतम ,संदीप, अजय मोदनवाल ने बताया कि कुड़वार में प्रशासन ने अलाव नहीं जलवाया है, दुकानदार खुद अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। दूबेपुर के रंजीत ने बताया कि बाजार व ब्लाक मुख्यालय है, फिर भी प्रशासन की तरफ से कोई अलाव नहीं जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed