{"_id":"5e0792988ebc3e87984d3cd0","slug":"cold-wave-continues-amid-icy-winds-sultanpur-news-lko5001420151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के बीच शीत लहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के बीच शीत लहर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बरसात के बाद पिछले दिनों से शुरू हुई कोहरे व धुंध के बीच ठंड का सितम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह कोहरा व पूरे दिन आसमान में छाई धुंध के बीच लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को हिला दिया। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने से सभी दफ्तरों में छुट्टी जैसा माहौल नजर आया। आवश्यक काम से निकले लोग अलाव खोजते नजर आए।
दिसंबर माह में पिछले दिनों शुरू हुए कोहरे व धुंध के बीच चल रही बर्फीली हवा का सितम शनिवार को भी जारी रहा। हवाओं के बीच गिर रही कोहरे की बूंदे हल्की बारिश का अहसास कराती रहीं। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं होने तथा कोहरे व दिन भर आसमान में छाई धुंध व ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिला मुख्यालय व कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव खोजते रहे। घने कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात भी बाधित हुआ। ट्रेन हों या बस सब अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं।
विज्ञापन
यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। शनिवार को पड़ने वाली ठंड ने जिला प्रशासन की ओर से हफ्तों पूर्व से किए जा रहे बड़े-बड़े उन दावों की पोल खोल दी जिनमें सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया था।