{"_id":"5e03a4608ebc3e87bd3e625d","slug":"cold-wave-continues-amid-icy-winds-sultanpur-news-lko4996682171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं के बीच शीत लहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं के बीच शीत लहर जारी
विज्ञापन
अमेठी। पिछले दिनों शुरू हुए कोहरे व धुंध के बीच ठंड का सितम बुधवार को भी जारी रहा। पूरे दिन आसमान में छाए घने कोहरे और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को हिला दिया। एक तरफ जहां ठंड शबाब पर रही वहीं जिला व तहसील प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
पिछले दिनों हुई बरसात के बाद शुरू हुई ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जहां दिन भर घना कोहरा छाया रहा वहीं लगातार बर्फीली हवा भी चलती रही। इसकी वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला मुख्यालय व कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अलाव खोजते रहे।
घने कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात भी बाधित हुआ। ट्रेन हो या बस, सब निर्धारित समय से काफी विलंब से चलीं। यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जिला प्रशासन की ओर से किए गए बचाव के इंतजामों की भी पोल खोल दी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
क्षेत्र में पड़ रही शीतलहर और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलनभरी ठंड से लोग ठिठुरते दिखाई पड़े। सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव नाकाफी साबित हो रहे हैं।
शीतलहर और कोहरे के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कोहरे और ठंड का सितम जारी रहा। मंगलवार देर शाम से शुरू हुआ कोहरा बुधवार सुबह तक काफी घना हो गया। ठंड का आलम यह रहा गर्म कपड़ों के बावजूद हाथ पैर सुन्न हो रहे थे।
प्रशासन की ओर से अब तक ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों तथा रोडवेज बसों का संचालन समय पर नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार कोहरे ने सुस्त कर दी है।