फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   cold increased in morning and evening

Sultanpur News: धूप से नहीं मिली राहत, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Mon, 22 Jan 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
cold increased in morning and evening
भदैंया क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेेते लोग। -संवाद
सुल्तानपुर। जिले में रविवार को भी लोग कड़ाके की ठंंड से परेशान रहे। धूप खिली तो जरूर लेकिन लोगों को ठंड से ज्यादा देर तक राहत नहीं मिल सकी। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम के समय गलन बढ़ने से लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हल्का कोहरा छाए रहने व तेज गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



रविवार दोपहर करीब एक बजे आसमान साफ हुआ और धूप निकल आई। गलन व ठंड अधिक होने के कारण धूप से लोगों को विशेष राहत नहीं मिल सकी। शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को इसमें 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी-पश्चिमी हवा से ठंड में इजाफा हुआ। हवा की गति 5.8 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा छाए रहने व तेज गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। सोमवार को औसत तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed