{"_id":"67f812b6be0383e0510c9896","slug":"cold-drinking-water-plant-repaired-passengers-get-cold-water-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-130368-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दुरुस्त किया शीतल पेयजल संयंत्र, यात्रियों को मिला ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दुरुस्त किया शीतल पेयजल संयंत्र, यात्रियों को मिला ठंडा पानी
Fri, 11 Apr 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन पर वाटर कूलर चेक करते एआरएम।
सुल्तानपुर। गर्मी के मौसम में रोडवेज बस अड्डे पर अव्यवस्था की खबर अमर उजाला ने नौ अप्रैल के अंक में ‘बैठने का इंतजाम नहीं, पानी के लिए तरस रहे यात्री’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने एआरएम को व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
बस अड्डे पर लगे शीतल पेयजल संयंत्र का कंप्रेशर ठीक करा दिया गया है। यात्रियों को अब ठंडे पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कंप्रेशर ठीक कराने के साथ ही टूटी टोटियां बदल दी गईं।
बस अड्डा पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिसर में लगी पानी की टोंटियां व शीतल पेयजल संयंत्र खराब हो गया था। भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा था। स्टेशन पर बैठने के लिए पर्याप्त बेंच, पंखे आदि न मिलने पर यात्रियों से बात करते हुए खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने इसे जल्द ठीक कराने का आदेश दिया। अन्य समस्याओं के निदान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगा ओआरएस
कंप्रेशर खराब होने से शीतल पेेयजल संयंत्र खराब था, जिसे ठीक करा दिया गया है। ठंडा पानी यात्रियों को मिलने लगा है। हीट स्ट्रोक को देखते हुए परिसर में ही ओआरएस उपलब्ध करा दिया गया है। यात्री निश्शुल्क ओआरएस ले सकते हैं। विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम