फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CO, SO, and CHC in-charge appear in court

Sultanpur News: सीओ-एसओ व सीएचसी प्रभारी कोर्ट में पेश

Sat, 17 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
CO, SO, and CHC in-charge appear in court
सुल्तानपुर। एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव की अदालत में शुक्रवार को भैंस चोरी के आरोपी की रिमांड के मामले में बल्दीराय थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, विवेचक संजय सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार व सीओ पेश हुए। एसीजेएम भव्या श्रीवास्तव ने विलंब से रिमांड पेश करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा। विवेचक, एसओ एवं सीएचसी प्रभारी ने अपनी सफाई पेश करते हुए स्पष्टीकरण दिया और भविष्य में गलती न होने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन


सीओ बल्दीराय ने भी भविष्य में गलती नहीं होने देने का विश्वास दिलाया व जल्द ही लिखित स्पष्टीकरण पेश करने का भरोसा दिया। अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मामले के आरोपी करीम उल्ला की 22 अक्तूबर तक रिमांड स्वीकार की है। बल्दीराय थाने के कटरा इसौली के रहने वाले वादी राम शरन ने अमेठी के मुसाफिरखाना थाने के पूरेताज मजरे मोहिउद्दीनपुर के आरोपी करीम उल्ला के खिलाफ भैंस चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपी करीम उल्ला को गिरफ्तार कर बल्दीराय पुलिस ने कोर्ट में विलंब से रिमांड पेश किया। अदालत ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed