{"_id":"638a4721489d0d3bd108e153","slug":"cleaning-sultanpur-news-lko659986251","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कूड़ा साफ होने से लोगों को मिली दुर्गंध से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कूड़ा साफ होने से लोगों को मिली दुर्गंध से निजात
विज्ञापन
शहर में डंपिंग ग्राउंड की सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से चलाए गए अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के 17 जीवीपी (गारबेज वलनरेबल प्वॉइंट) में से 12 स्थलों को साफ-सुथरा किया गया। पांच स्थलों पर देर शाम तक कार्य जारी रहा। कचरे को जेसीबी से उठाकर सौरमऊ स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचा दिया गया। कूड़ा हटने से संबंधित क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर पालिका ने शहर में 17 स्थलों को जीवीपी के रूप में चिह्नित करते हुए शहर में इस अभियान की शुरुआत की थी। पहले दिन 17 में से नौ स्थानों पर सफाई कर्मचारियों ने कचरा इकट्ठा किया जिसे जेसीबी व डंपर लगाकर हटवाया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी स्वच्छता अभियान जारी रहा। दो दिन में 12 स्थलों को पूरी तरह से कचरा मुक्त करने का दावा नगर पालिका की ओर से किया गया है। आदर्शनगर वार्ड में मधुसूदन विद्यालय, मलिन बस्ती, घासीगंज वार्ड में विश्वकर्मा मंदिर के आगे नाले के किनारे, घोसियाना वार्ड में बम बहादुर कोचिंग के पास हिडवा वार्ड में ओमनगर मोड़ समेत 12 स्थलों को दोपहर तक पूरी तरह से कचरा मुक्त कर दिया गया।
मधुसूदन विद्यालय रोड निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि कूड़ा स्थल साफ होने से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। कूड़े की दुर्गंध से बहुत परेशानी हो रही थी। नगर पालिका के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ ही संबंधित स्थलों पर सफाई कार्य का भौतिक सत्यापन किया। स्वच्छ किए गए स्थलों की जीपीएस व नॉन जीपीएस फोटो भी अपलोड कर शासन को भेजी गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक 12 स्थानों से पूरी तरह कचरा हटवा दिया गया है। शेष पांच स्थलों पर कचरा कलेक्शन का कार्य चल रहा है। इसे भी तय समय में पूरा किया जाना है।