फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cleaning of the destroyed Kudwar town

ध्वस्त हुई कुड़वार कस्बे की सफाई व्यवस्था

Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of the destroyed Kudwar town
सुल्तानपुर। कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सफाई कर्मियों के नहीं आने से जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां चोक हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुड़वार कस्बे के लोगों को सफाई की समस्या से आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कस्बे की सफाई व्यवस्था के लिए तैनात सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह कचरे का ढेर लगा रहता है। सफाई नहीं होने से नालियां भी चोक हैं। कस्बे की अव्यवस्था से आजिज लोग खुद ही साफ-सफाई कर रहे हैं। कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार का क्षेत्र, बीआरसी के बगल, राइनटोला जाने वाले मार्ग, पंचरास्ता पर नालियों की सफाई नहीं होने से संक्रमण की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के अलावा आसपास के रवनिया पूरब, बहुबरा, मिठनेपुर समेत अन्य ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। स्थानीय लोगों ने खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed