सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड धाम पर रविवार को गोमती मित्र मंडल के तत्वावधान में साप्ताहिक श्रमदान आयोजित किया गया। गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे में पूरे धाम परिसर को साफ-सुथरा कर दिया।
श्रमदान सुबह साढ़े छह बजे शुरू किया गया, जो लगातार साढ़े नौ बजे तक जारी रहा। इस दौरान गोमती मित्रों ने पूरे धाम परिसर को लकदक कर दिया। साप्ताहिक श्रमदान के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप ञसंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने आम जनमानस से आह्वान किया कि 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मजबूत सरकार बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। श्रमदान में रतन कसौंधन, मुन्ना सोनी, संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह, मुन्ना पाठक, अजय वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, जयनाथ प्रजापति समेत कई लोग शामिल थे।