फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   clash between many in wedding dinner

बहूभोज में मारपीट, महिला समेत छह घायल

Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
clash between many in wedding dinner
भदैंया (सुल्तानपुर)। मामूली बात को लेकर सोमवार की रात आयोजित बहूभोज में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के जीजा पर विपक्षियों ने बाइक चढ़ा दी। मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरुई निषाद बस्ती निवासी रामू निषाद की बरात पिछले रविवार को चांदा थाना क्षेत्र के देवाढ़ जलालपुर गांव गई थी। सोमवार को रामू के घर बहूभोज का आयोजन किया गया था। आरोप है कि देर रात करीब दस बजे गांव के ही शिव बहादुर, विमल कुमार तथा तीन अन्य लोग दो बाइकों से वहां पहुंच गए। आरोप है कि बहूभोज में निमंत्रण नहीं देने की बात पर रामू के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस बीज रामू के जीजा हरिश्चंद्र निवासी गोपीनाथपुर थाना लंभुआ पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। इससे गुस्सा शिव बहादुर आदि ने उन पर बाइक चढ़ा दी।
विज्ञापन

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से हरिश्चंद्र निषाद, राम बोध निषाद, राम अवतार निषाद और विनैता निषाद निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर व दूसरे पक्ष से विमल कुमार, शिव बहादुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र निषाद, राम बोध, राम अवतार और विनैता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed