फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CJM summoned response from DM, Tehsildar and Gauriganj Kotwal.

Sultanpur News: सीजेएम ने किया डीएम, तहसीलदार व गौरीगंज कोतवाल से जवाब-तलब

Wed, 10 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
CJM summoned response from DM, Tehsildar and Gauriganj Kotwal.
सुल्तानपुर। भूमि विवाद के मामले में मनमाने ढंग से कार्रवाई करने व अन्य आरोप लगाते हुए एसडीएम गौरीगंज प्रीति तिवारी व अन्य अफसरों व कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी गई।
विज्ञापन

सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए डीएम अमेठी, तहसीलदार व थाना प्रभारी गौरीगंज से घटना के संबंध में जवाब-तलब किया है। इस मामले में सुनवाई के लिए चार अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के माधवपुर निवासी उदयभान सिंह ने बीते 18 जून की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने व निष्पक्ष जांच के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। वादी के मुताबिक, एसडीएम प्रीति तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, लेखपाल कुलदीप यादव, मनीष सरोज, गौरव यादव, अनूप गुप्ता, रंजीत यादव, सिराज अहमद, राजस्व निरीक्षक संतोष सिंह उप निरीक्षक हरमिलन सिंह व सह आरोपी रामबली सिंह, भोला सिंह ने उनके पैतृक मकान को गिरवाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में एसडीएम व अन्य अफसरों व कर्मियों के खिलाफ उदयभान सिंह ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने व हमला करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed