{"_id":"614f5e948ebc3e09de22accf","slug":"civil-services-sultanpur-news-lko5972489138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईशा और किरण ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईशा और किरण ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
सविल सर्विसेज में चयनित बेटी को मिठाई खिलाते माता-पिता
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। संघ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में जिले से दो बेटियों का चयन हुआ है। भदैंया क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी ईशा सिंह ने 191वीं रैंक हासिल की है। वहीं, मोतिगरपुर के पदारथपुर उपाध्याय गांव निवासी किरण यादव ने 392वीं रैंक प्राप्त की है।
भदैंया के पखरौली के रहने वाले आईपीएस अधिकारी रहे वाईपी सिंह और मुंबई हाईकोर्ट की अधिवक्ता आभा सिंह की पुत्री ईशा सिंह ने 191वीं रैंक प्राप्त की है। ईशा सिंह के आईपीएस में चयनित होने पर उनके पैतृक गांव पखरौली में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई है। ईशा के पिता वाईपी सिंह की छवि भी अच्छे पुलिस अधिकारियों में होती रही है। सिद्घांतों के खिलाफ समझौता न करने वाले वाईपी सिंह ने पुलिस सेवा से त्याग पत्र देकर जनसेवा का कार्य चुना है। उधर, मोतिगरपुर विकास खंड के पदारथपुर उपाध्याय गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह यादव की पुत्री किरण यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2020 में 392 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
चौथे प्रयास में 392वीं रैंक हासिल करने वाली किरण का परिवार पंजाब के चंडीगढ़ में रहता है। किरण यादव के पिता शत्रुघ्न सिंह पंजाब के मोहाली में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। शत्रुघ्न की दो संतानों में बड़ा बेटा सूरज सिंह यादव कनाडा के कालागिरी शहर में नैनो टेक्नोलॉजी में वैज्ञानिक पद पर तैनात है। वहीं छोटी बेटी किरण यादव वर्तमान में चंडीगढ़ के कैग कार्यालय में प्रधान महालेखाकार के पद पर कार्यरत है। माता मंजू यादव गृहिणी हैं। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2020 में किरण को 392 वीं रैंक हासिल हुई है। किरण यादव ने दूरभाष पर बताया कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से स्वामी राम तीरथ पब्लिक स्कूल मोहाली से वर्ष 2002 में उत्तीर्ण की थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ से वर्ष 2004 में पास की थी। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से संबद्ध एमसीएम देव कॉलेज चंडीगढ़ से बीकॉम में स्नातक वर्ष 2007 में किया था।
विज्ञापन
आईसीएआई की वर्ष 2010 की परीक्षा में सफलता हासिल कर वे सीए बनी और वर्तमान में कैग कार्यालय चंडीगढ़ में प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। इसके पूर्व संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में तीन बार इंटरव्यू तक पहुंची थीं लेकिन उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। चौथे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2020 में उन्हें 392वीं रैंक प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उनकी सफलता पर पैतृक गांव पदारथपुर उपाध्याय की प्रधान शारदा यादव ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।