{"_id":"68b4a71259042cda3f0cac6e","slug":"city-residents-troubled-by-power-cut-face-drinking-water-crisis-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139928-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली कटौती से परेशान हुए शहरवासी, झेला पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली कटौती से परेशान हुए शहरवासी, झेला पेयजल संकट
Mon, 01 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मरम्मत कार्य के लिए बिजली उपकेंद्र दरियापुर से संचालित टाउन द्वितीय फीडर से आपूर्ति होने वाले मोहल्लों में रविवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जर्जर जंपर व तार बदलने का कार्य किया गया।
चार घंटे तक शास्त्रीनगर मोहल्ला के गली नंबर एक से 59 तक, कटहल वाली बाग,दरियापुर, विवेकानंदनगर आदि क्षेत्र में बिजली गुल रही। इसके अलावा बढैयावीर मोहल्ले में एचटी लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान बढैंयावीर, सिविल लाइन, बस अड्डा, गोलाघाट में बिजली गुल रही। बिजली कटाैती से लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि शास्त्रीनगर में अनुरक्षण कार्य के लिए बिजली काटी गई थी। काम होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। बढैयावीर में फाॅल्ट से विद्युत आपूर्ति बाधित हई, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।