फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City immersed in celebration of successful moon landing

Sultanpur News: चांद पर सफल लैंडिंग के जश्न में डूबा शहर

Wed, 23 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
City immersed in celebration of successful moon landing
गभडि़या ​​स्थित विद्यालय में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते स्कूली बच्चे। -सं
सुल्तानपुर। चंद्रयान के चांद पर सफल लैंडिंग करने के साथ ही पूरा शहर बुधवार की शाम जश्न में डूब गया। जोश में डूबे बच्चों से लेकर बड़ों तक ने भारत माता की जयकार की गूंज के साथ पटाखे व आतिशबाजी चलाकर शाम का माहौल दीपावली जैसा बना दिया। देश के वैज्ञानिकों की इस सफलता पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई व लड्डू भी वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन



बुधवार को शाम पांच बजे के बाद से ही शहर के लोग मोबाइल व टेलीविजन के सामने जुटने लगे थे। इससे शहर की सड़कों व बाजारों में आवागमन भी काफी कम हो गया। शाम छह बजे के बाद जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह को सफलतापूर्वक छुआ, सभी लोग खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही शहर में चहुंओर इस सफलता का जश्न मनाया जाने लगा। लोगों ने घरों, दुकानों व कार्यालयों से बाहर निकलकर भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगा कर पटाखों से शोर से पूरे माहौल को दीपावली जैसा बना दिया।
विज्ञापन


लालडिग्गी रोड पर नीरव पांडेय, डॉ. कुलदीप पांडेय समेत अन्य ने खुशी का इजहार किया। बस स्टेशन, चौक, शाहगंज चौराहा व डाकखाना चौराहा समेत अन्य जगहों पर लोगों ने खुशी जताते हुए गोले-पटाखे दागे। सांसद संवाद केंद्र पर जुटे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा लहरा कर लड्डू बांटे। शाम सात बजे तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए भाजपाइयों ने चंद्रयान की लैंडिंग पर खुशी जताते हुए तिरंगा भी लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed