फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City becomes a holiday cattle resort

छुट्टा मवेशियों की सैरगाह बना शहर

Mon, 12 Oct 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
City becomes a holiday cattle resort
सुल्तानपुर। शहर की प्रमुख सड़कें व सार्वजनिक स्थल छुट्टा मवेशियों की सैरगाह बने हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर मवेशी आराम फरमाते रहते हैं। साथ ही सड़क पर विचरण करते रहते हैं। सड़क से आने-जाने वाले लोगों को इन मवेशियों से हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ये मवेशी ट्रैफिक में बाधा बनते हैं। साथ ही कभी-कभार लोगों को मारकर घायल कर देते हैं। कभी-कभी ये आपस में भिड़ जाते हैं। उस दरमियान इनकी चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं। अमर उजाला ने रविवार को शहर के हालात का जायजा लिया तो छुट्टा मवेशी इधर उधर घूमते और आराम फरमाते मिले।
विज्ञापन

शहर के दरियापुर तिराहे के पास हमेशा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। ओवरब्रिज के बीच में खड़े मवेशी यहां से आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरे का सबब बने रहते हैं। लोगों ने बताया कि अक्सर यहां पर ये मवेशी झुंड लगाकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का पंचरास्ता इलाका व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल है। यहां पर छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा लगता है। भीड़ बढने पर भी ये मवेशी सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी होती है।
शहर के डाकखाना चौराहे के पास दिन व रात में भी मवेशी मौजूद रहते हैं। रास्ते में बैठे यह मवेशी गाडिय़ों के हॉर्न बजाने पर अक्सर आक्रामक हो जाते हैं। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है।

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि सौरमऊ क्षेत्र में गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया जा रहा है। अभी शहर में मवेशियों के रखने के लिए स्थान नहीं है। आश्रय स्थल का निर्माण पूरा होने के बाद मवेशियों को वहीं पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed