फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Citizenship law and NPR are not against anyone: Menka

मेनका गांधी ने की सीएए व एनपीआर की सराहना

Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Citizenship law and NPR are not against anyone: Menka
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से लागू एनपीआर व सीएए की सराहना की। कहा कि इसकी वजह से उनके पूर्व के संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में बड़ी संख्या में आए बांग्लादेशियों को नया जीवन मिला है। नागरिकता कानून किसी के खिलाफ नहीं है। दौरे के तीसरे दिन वे पत्रकारों से मुखातिब थीं।
विज्ञापन

दोपहर को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेने वाले लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने 207 बेसिक स्कूलों को गोद दिलाकर कायाकल्प करवाने की कोशिश करने वाले काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा के मुहिम की भी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों को गोद लेने वालों से बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताया। कहा कि बचपन में सबसे ज्यादा विटामिन की जरूरत होती है। उन्हें मिड-डे मील में फलों में संतरा, सेब, अमरूद जरूर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बच्चों के मानसिक विकास के लिए स्कूलों में पुस्तकालय बनाने पर जोर दिया। गोद लेने वालों को प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें स्कूलों को नंबर एक बनाने को कहा। कामतागंज बाजार में पूर्व मंत्री विनोद सिंह की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के बनने में हो रही देरी की शिकायत सड़क एवं परिवहन मंत्रालय में करेंगी।

बरुई, पखरौली में सभाओं को संबोधित कर सात माह में कराए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दी। कहा कि प्रत्येक दौरे में जिलेवासियों को कुछ न कुछ सौगात दी जा रही है। शाम को शहर स्थित गुरुचरन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम युगांतर-2019 में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed