फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children will study in smart classrooms, and email IDs will be created.

Sultanpur News: स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे बच्चे, बनेगी ई मेल आईडी

Tue, 05 May 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 05 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Children will study in smart classrooms, and email IDs will be created.
सुल्तानपुर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की पढ़ाई अब कॉपी-किताब से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचने जा रही है। शासन के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिससे पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में 27 राजकीय माध्यमिक व 58 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक अखिलेश पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सभी पंजीकृत छात्रों की ई-मेल आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके जरिये छात्रों को पढ़ाई, गृहकार्य और अन्य शैक्षिक गतिविधियों से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बतायाकि छात्र ई-मेल के माध्यम से असाइनमेंट भेजेंगे, अध्ययन सामग्री प्राप्त करेंगे और शिक्षकों से सीधे संवाद भी कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर स्कूलों में स्मार्ट क्लास और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे कठिन विषयों को आसान तरीके से समझाया जा सकेगा और छात्रों की पढ़ाई में रुचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर ने बताया कि जिले के स्कूलों को यह कहा गया है कि वे छात्रों को ई-मेल के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दें, जिससे वे डिजिटल माध्यम को सहजता से अपना सकें। डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डिजिटल साक्षरता के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और नवाचार की सोच भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed