फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children showed their strength in race and Kabaddi

Sultanpur News: दौड़ व कबड्डी में बच्चों ने दिखाया दम

Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children showed their strength in race and Kabaddi
गोसाईगंज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। -संवाद
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। ब्लॉक स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को अन्नपूर्णा नगर में हुई। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना दम दिखाया।
विज्ञापन



प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में आहुति पटेल प्रथम व सिंपल पाल द्वितीय और 100 मीटर दौड़ में अंशिका वर्मा प्रथम व नंदिनी द्वितीय रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में अंशिका वर्मा प्रथम व पायल पाल द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में शालू वर्मा प्रथम व अंशिका वर्मा द्वितीय रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की टीम विजेता रही। प्राथमिक विद्यालय कोलवा मऊ की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शादाब प्रथम व सूरज द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में शादाब प्रथम व फरहान द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम व शादाब द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में बहाव हैदर प्रथम व आलोक द्वितीय रहे। पीटी की विजेता सिपह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम व शिखा सिंह द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में शिखा सिंह प्रथम व गोल्डी सिंह द्वितीय तथा 400 मीटर दौड़ में गौरी प्रथम व गोल्डी सिंह द्वितीय रहीं।

600 मीटर दौड़ में गौरी प्रथम व रूही सरिया द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उदय प्रकाश प्रथम व अमन द्वितीय रहे। 200 मीटर में अवनीश रवनिया प्रथम व रिंकू द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में स्वरित प्रथम व रिंकू द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ में दिव्यांशु प्रथम व विकास द्वितीय रहे।


मुख्य अतिथि जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन संजीव द्विवेदी व बबीता पांडे ने किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, प्रवीण यादव, प्रताप सिंह, राम पूजन दुबे व रत्नेश तिवारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंहपुर शिवाशंकर मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed