फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Children learn in sports

Sultanpur News: खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे ककहरा

Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children learn in sports
सुल्तानपुर। कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को परिषदीय स्कूलों में घर जैसा माहौल देने की तैयारी है। शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए उन्हें कहानियां सुनाई जाएंगी, और कविताएं सिखाई जाएंगी। शिक्षक गीत गाकर वर्णमाला और गिनती याद कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में 2064 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1450 प्राथमिक, 343 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट 271 विद्यालय शामिल हैं। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग सबसे ज्यादा जोर कक्षा एक व छह में प्रवेश पर दे रहा है। शिक्षक बृजेश बताते हैं कि कक्षा एक में प्रवेश लेने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बच्चे छोटे होते हैं, और उन्हें घर से स्कूल तक लाना और ठहराकर पढ़ाना चुनौती होती है। विभाग ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम शुरू किया है। जिससे एक बार बच्चा स्कूल आ जाए तो उसे परिवार जैसा माहौल दिया जाए।
विज्ञापन


इनसेट
सीखेंगे ककहरा, शिक्षा नहीं होगी बोझिल

समग्र शिक्षा बेसिक की जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने बताया कि कहानी, कविता और गीत के साथ-साथ खेल-खेल में पहली कक्षा के बच्चे अब ककहरा और गिनती सीखेंगे। उन्हें वृत (सर्किल) त्रिकोण, त्रिभुज, वर्णमाला, भाषा, विज्ञान, गणना आदि की शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों की कठिनाइयों को परखेंगे
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में कक्षा दो से आठ तक विद्यार्थियों को विशेष तौर पर परखा जाएगा। लर्निंग गैप कम हो, इसके लिए 90 दिन की विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। देर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित विद्यार्थियों के बराबर लाने के लिए उनकी पढ़ाई में कमजोरी को खोजकर शिक्षक उस कमी को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed