फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chhath Puja will start from today with Nahay Khay Sang

Sultanpur News: नहाय खाय संग आज से शुरू होगी छठ पूजा

Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will start from today with Nahay Khay Sang
शहर के चौक इलाके में डाला छठ पर्व के लिए दौरा और सूप की खरीदारी करतीं महिलाएं।
सुल्तानपुर। सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व के मद्देनजर लोगों ने पूजन सामग्रियों की खरीदारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज के लोगों ने छठ पूजा के लिए घाट पर पिंडी के रंग-रोगन का कार्य तेज कर दिया है। सोमवार से दो दिनों तक सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। व्रत को लेकर घरों में उत्साह है। पहला दिन नहाय-खाय के नाम रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को खरना की थाली में सिंदूर और घी मिलाकर सूर्यचक्र बनाकर मिट्टी के दीये पर प्रसाद रखा जाएगा। कलश पर धूप, दीप और मीठी सामग्री रखकर सिंदूर लगाया जाएगा। सोमवार को कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य और अगले दिन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के लिए हुई जमकर खरीदारी
शहर के चौक इलाके में शुक्रवार को महिलाओं ने डाला छठ पर्व में लगने वाले सामानों की खरीदारी की। दुकानदार जमुना प्रसाद कसौधन ने बताया कि दौरा 200 से 300 रुपये, सूप 120 रुपये, सुपली 60 रुपये, चुनरी 20 से 450 रुपये, माला 10 से 100 रुपये, नारियल 40 रुपये और शृंगार का सामान 30 से 80 रुपये पैकेट में उपलब्ध है।
इन महिलाओं ने बताया छठ माता का महत्व
शहर की रहने वाली नूतन पांडेय ने बताया कि 10 साल पहले छठ माता का पूजन कर मनोकामना पूरी होने की कामना थी। करीब दो महीने बाद मेरी मनौती पूरी हो गई। तब से हर साल छठ माता की पूजा कर रही हूं। दरियापुर निवासी श्वेता सोनी ने 17 साल पहले पुत्र की कामना के साथ छठ माता का व्रत रखकर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना शुरू की। उन्होंने बताया कि छठ मइया की कृपा से दूसरे साल ही उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई।
शहर के चौक निवासी पूजा सोनी ने बताया कि वे छठ माता की पूजा में शामिल होती थीं, लेकिन व्रत नहीं रखती थीं। पिछले साल उनकी मनौती पूरी होने पर छठ माता का व्रत रख रही हैं। पर्व को लेकर पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है। दरियापुर निवासी सरिता सोनी को भी संतान नहीं हो रही थी। 15 साल पहले छठ माता की कृपा से उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। तब से वे हर साल छठ माता का पूजन कर रही हैं।

डीएम-एसपी ने लिया डाला छठ की तैयारियों का जायजा
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड धाम पर छठ महापर्व की तैयारियों का शुक्रवार को डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जायजा लिया। डीएम-एसपी के साथ नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं से संबंधित जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों से ली। एसपी ने बताया कि घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
पर्व के दौरान एसडीआरएफ व गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। जल की गहराई वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाकर उसे रस्सियों से घेरा जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि घाट के समतलीकरण का कार्य कर दिया गया है। संवाद

पुलिस प्रशासन से मांगा सहयोग

स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने बताया कि शहर के चौक, मेजरगंज, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, दरियापुर, कृष्णा नगर, विवेकनगर, गभड़िया समेत विभिन्न मोहल्लों के परिवार में डाला छठ का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और गोमती मित्र मंडल परिवार से पर्व को संपन्न कराने में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed