फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cheating case on three people

Sultanpur News: तीन लोगों पर साढ़े छह लाख की ठगी का केस

Sun, 30 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cheating case on three people
सुल्तानपुर। आठ बिस्वा भूमि का फर्जी बैनामा कराने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित से साढ़े छह लाख रुपये वसूलकर सदर तहसील में फर्जी बैनामा करवा दिया गया। जांच में बैनामा फर्जी निकलने के बाद आरोपियों ने ली गई धनराशि लौटाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



जिले के दमोदरा गांव निवासी चंद्रमणि दूबे की सुदनापुर बाजार में इलेक्ट्राॅनिक की दुकान है। उनका आरोप है कि गोसाईगंज थाने के उमरी गांव निवासी राजकुमार सिंह बीते दिनों दुकान पर गए थे। राजकुमार ने अपनी लड़की की शादी की बात कहकर उनसे इलेक्ट्राॅनिक का कुछ सामान व नकदी की मांग की थी। आरोपी ने उन्हें अपनी भूमि का बैनामा शादी के बाद करने की बात कही थी।
विज्ञापन



गांव के पड़ोसी होने के नाते चंद्रमणि ने सामान व नकद मिलाकर 2.50 लाख रुपये दे दिए। शादी बीतने के बाद चंद्रमणि ने जब भूमि का बैनामा करने के लिए कहा तो आरोपी ने कहा कि उन्होेंने अपनी भूमि दूसरे को बेच दी है। बाद में रकम लौटाने का वादा किया। कई माह बीतने के बाद भी रकम न मिलने पर पीड़ित ने अपने गांव के कुछ लोगों को लेकर आराेपी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बातचीत के दौरान आरोपी ने अपनी बहन दीपा सिंह निवासी घोरहा जिला अमेठी की भूमि का बैनामा कराने की बात मान ली। आरोपी राजकुमार सिंह व आकाश सिंह के साथ बातचीत के आधार पर चंद्रमणि ने आठ बिस्वा भूमि के लिए आरोपी की बहन के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दीपा ने सदर उप निबंधक कार्यालय में रजिस्टर्ड बैनामा कर दिया।



बैनामे के बाद चंद्रमणि अपनी भूमि पर कब्जा करने पहुंचा तो पता चला कि दीपा का बैनामा फर्जी है। दीपा ने अपने चाचा के हिस्से की भूमि का फर्जी ढंग से बैनामा लिखवाया था। दीपा के कब्जे में कोई भूमि नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed